वेलिंगटन, अक्टूबर 11 -- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर उन्हें किसी तरह की हैरानी नहीं हुई। सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।'मैं न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का...' फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ''मैं आईपीएल में उनके खिलाफ खेला था। वह वाकई प्रतिभाशाली हैं। उनकी प्रतिभा बेमिसाल है। उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना कोई हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने आईपीएल के अब तक जो दो सत्र खेले हैं उनमें उनका प्रदर्शन असाधारण रहा है।'' उन्होंने...