नई दिल्ली, जून 8 -- वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। आईपीएल 2026 में उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से एक्सपर्ट और तमाम पूर्व क्रिकेटर उन्हें सीनियर टीम में लेने की मांग कर रहे थे। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के महान पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को संदेह है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए भी उतावले होंगे। वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह आईपीएल में खेल दिखाया है, उससे ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट में उनकी क्षमता और प्रतिभा पर तो किसी को शक हो ही नहीं सकता। लेकिन क्या वह रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से भी खुद को ढाल सकेंगे? वैभव सूर्यवंशी तो कुछ मौकों पर ये कह चुके ह...