नई दिल्ली, मई 28 -- आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कृपा से राजस्थान रॉयल्स ने उस बुरे सपने को बुधवार के दिन समाप्त किया जो वह पिछले 3 सालों से देखती आ रही थी। 3 सालों से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कभी नहीं जीती थी, लेकिन आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी से राजस्थान रॉयल्स के इस बुरे रिकॉर्ड को समाप्त कर दिया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुए 'क्रिकेट के भवगान', जानिए तारीफ में क्या कहा बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम थी। यह रिकॉर्ड अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही है। हैदराबाद और चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को लगातार 6-6 मुकाबलों...