नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- वैभव सूर्यवंशी के नाम का सिक्का IPL 2026 में खूब चल रहा है। 15 साल के लड़के ने बड़े-बड़े दिग्गजों के होश उड़ाए हुए हैं। इतना ही नहीं, मंगलवार 28 अप्रैल को वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे आईपीएल 2026 में सबसे पहले 400 रनों के मार्क तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। लगातार वैभव सूर्यवंशी विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर हल्ला बोल रहे हैं। ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है। इस बीच भारत के ही एक क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना एमएस धोनी से की है। मोहित शर्मा ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी ने वैसा ऑरा बना लिया है, जैसा एमएस धोनी का रहा है। हर स्टेडियम में धोनी की तरह वैभव को भी भरपूर प्यार मिल रहा है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लि...