नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एक और धुआंधार पारी देखने को मिली। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलेगा। दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ इससे पहले हुई टी20 सीरीज में फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले संजू सैमसन की वापसी हुई और उस सीरीज के सभी मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को बेंच गर्म करना पड़ा था। सैमसन का चयन एशियन गेम्स में भी हुआ, ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार भी वैभव बाहर ही बैठेंगे। यह भी पढ़ें- आज होगा ICC वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव हालांकि एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के हेड कोच वीवीएस लक्षमण ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर वैभव सूर्यवंश...