वैभव सूर्यवंशी का नॉकआउट में जमकर गरज रहा बल्ला, साल 2026 में आठवीं बार किया ये कारनामा
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- युवा सनसनी वैभव सूर्वयंशी ने कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर हैं। 15 वर्षीय सूर्यवंशी बड़ा मैच होने के बावजूद दबाव में नजर नहीं आते और अपने अंदाज में ही खेलते हैं। उन्होंने रविवार को दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली पारी में सिर्फ 6 रनों से अर्धशतक से चूक गए। सूर्यवंशी ने 37 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और एक छक्का है। उन्हें चामा वी मिलिंद ने 15वें ओवर में आउट किया। सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन (72) के साथ 100 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। ईश्वरन 25वें ओवर में रनआउट होकर पवेलियन लौटे।2026 में आठवीं बार किया ये कारनामा सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी का 2026 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.