नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दे दी। बारिश से प्रभावित मैच 20-20 ओवरों के बजाय 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन कूटकर महफिल लूट ली। लेकिन मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह की टक्कर को लेकर थी। दोनों पहली बार आमने-सामने थे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर 'बल्लागीरी' दिखाया। बुमराह के सामने बेखौफ बैटिंग करके उनकी भी गेंदों पर 2 छक्के जड़े। पहली नजर में यही लगेगा कि जसप्रीत बुमराह पर वैभव सूर्यवंशी भारी पड़े। लेकिन यह तो कहानी का सिर्फ एक पहलू है। बुमराह की जिन 5 गेंदों को सूर्यवंशी ने खेला, उसका बारीकी से विश्लेषण अलग ही कहानी कहता है। राजस्थान रॉयल्स की तर...