नई दिल्ली, मई 9 -- IPL 2026 Orange Cap- राजस्थान रॉयल्स का आज मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। आरआर की टीम एक हफ्ते के ब्रेक के बाद अपना मैच खेलने वाली है। ऐसे में हर किसी की निगाहें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव ने आईपीएल 2026 में अभी तक खूब धमाल मचाया है, मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला था। काइल जैमिसन ने उन्हें शानदार यॉर्कर पर आउट किया था, जिसके बाद क्रिकेट के गलियारों में बातें होने लगी कि यॉर्कर ही वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी है। तरह-तरह के आंकड़े सामने आने लगे। अब देखना यह होगा कि वैभव सूर्यवंशी आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैसा खेलते हैं। वैभव सूर्यवंशी की नजरें आज बड़ी पारी खेल ऑरेंज कैप भी हासिल करने पर होगी। यह भी पढ़ें- VIDEO: ग्रीन की वजह से कैसे पूरा हुआ फिन एलन का शतक? थम गई थी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.