नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक पारियों से खेलप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के पांचवें मैच को छोड़ दें तो आईपीएल 2026 में उनका बल्ला खूब गरज रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट, फैंस और पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से ये मांग जोर पकड़ती जा रही कि इस 15 साल के 'वंडर बॉय' को भारत की सीनियर टीम में मौका मिलना चाहिए। जल्द ही ये सच हो सकता है। आईपीएल के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वह क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम आईपीएल 2026 के ठीक बाद जू...