नई दिल्ली, जून 23 -- IPL 2026 में कोहराम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ उन्हीं के देश में शुरू हो रही 2 मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड में एक जुलाई से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वे टीम में चुने गए हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भी उनका नाम टीम में है। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वे डेब्यू करेंगे या फिर उनका डेब्यू डिले होगा और उन्हें बेंच पर बैठना होगा और अपने सीनियर्स को पानी पिलाने पर मजबूर होना पड़ेगा? इसके बारे में जान लीजिए।वैभव को क्यों नहीं मिलेगी आयरलैंड में डेब्यू कैप? आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप मिलने की संभावना बहुत कम है। इसके पीछे का कारण यह है कि भारतीय टीम में पहले से ही दो तगड़े ओपनर हैं। इसके ...