हल्द्वानी, जुलाई 18 -- हल्द्वानी। जु-जित्सु खिलाड़ी वैभव सिंह पडियार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित सीनियर एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वैभव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। चैंपियनशिप में एशिया के 24 देशों के चुनिंदा शीर्ष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबले में वैभव ने सीनियर पुरुष वर्ग के -62 किलोग्राम भार वर्ग की जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में देश के लिए यह मेडल जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...