मेरठ, मार्च 15 -- आईटीआई साकेत मैदान में आयोजित किया जा रहे सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शनिवार सुबह वैभव लक्ष्मी यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को जप, ध्यान और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया गया। यज्ञ में आहुति दिलाते हुए सुधांशु महाराज ने कहा कि जब माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो बड़े बड़े कार्य सहज ही सिद्ध हो जाते हैं और जीवन में समृद्धि का मार्ग खुलता है। बताया गया कि मनुष्य का आंतरिक स्वभाव उसके आसपास के वातावरण को भी प्रभावित करता है। यदि मन, वाणी और आचरण धर्ममय हों तो जीवन में सकारात्मकता और सुख समृद्धि स्वतः आने लगती है। कहा कि जो व्यक्ति धर्म का पालन करता है, धर्म भी उसका साथ कभी नहीं छोड़ता। प्रकृति के उदाहरण देते हुए समझाया गया कि जैसे वृक्ष लगातार ऑक्सीजन देते रहते हैं और पृथ्वी में बोया गया बीज कई गुना होकर लौटता है, उसी प्रक...