मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। समस्तीपुर के ताजपुर गांव के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सफलता ने बिहार में क्रिकेट को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के बीच अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बिहार की अपनी टीम की मांग उठने लगी है। गांव से निकलकर क्रिकेट जगत में छाए वैभव सूर्यवंशी ने पूरे बिहार की क्रिकेट आकांक्षाओं को नई ऊर्जा दी है। युवाओं का कहना है कि वैभव के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर 'अब बिहार को चाहिए अपना आईपीएल' मुहिम में हमलोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनका मानना है कि राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बड़ा मंच और पहचान देने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी जरूरी है। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने इस नई मुहिम को धार दे दी है। यह मुहिम सिर्फ क्रिकेट की नहीं, ब...