बोकारो, जून 2 -- युवा व्यवसायी संघ फुसरो के सत्र 2026-28 का चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री प्रारंभ हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए वैभव चौरसिया एवं विश्वनाथ प्रसाद सोनी ऊर्फ भोला सोनी ने प्रपत्र खरीदे। उपमुख्य चुनाव पदाधिकारी मो कलाम खान ने नामांकन प्रपत्र दिए। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष राकेश जैन, भरत वर्मा, जावेद खान, मुकेश पंडित व संतोष मित्तल उपस्थित थे। मालूम हो कि नामांकन प्रपत्र की बिक्री आज 2 जून तक होगी। वहीं नामांकन भरने की तिथि 3 व 4 जून को, नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 जून, नामांकन वापसी 6 जून, चुनाव चिन्ह आवंटन 7 जून, प्रचार प्रसार प्रारंभ 8 से 12 जून संध्या 8 बजे तक, मतदान 14 जून व मतगणना एवं परिणाम भी इसी दिन आ जायेगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के लिए 50 नामांकन पत्र बिके

हि...