वैभव गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार संभाला
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- शासन के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार स्थानांतरित किए गए पीसीएस अधिकारी वैभव गुप्ता ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की। वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव रखने वाले वैभव गुप्ता के कार्यभार संभालने से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.