पीलीभीत, मार्च 20 -- परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता के दौरान हर्षित के पिता ने बताया कि उन्होंने मुफिलिसी में दोनों बेटों को पढ़ाया। उसके बाद दोनों कामयाब हुए। हर्षित की मौत के बाद सब कुछ खत्म सा हो गया। उन्होंने वैभव को हर्षित के पद पर नौकरी देने की मांग की। सुरक्षा के चलते वैभव की पोस्टिंग दिल्ली और लखनऊ में कराने की बात कही गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...