वैभव, नमन और श्रेयांश की टीम बनी विजेता
प्रयागराज, अप्रैल 29 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में आयोजित लेक्स एरीना सीएमपी इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे और उप प्राचार्य प्रो. नीता सिन्हा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएएलएलबी (ऑनर्स) की समन्वयक रेनू सिंह ने किया। कड़े मुकाबले के बाद वैभव श्रीवास्तव, नमन पांडेय और श्रेयांश अस्थाना की टीम विजेता घोषित हुई। उपविजेता टीम में पारीजात अनंग, अंशिका श्रीवास्तव और ऐशानी प्रधान रहीं। सर्वश्रेष्ठ वक्ता (वादी) का पुरस्कार श्रेष्ठा खरे को मिला, जबकि वैभव श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता (प्रतिवादी) का खिताब भी अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन हिमांशु उपाध्याय ने किया, जबकि अंत में पियूष कुमारेंद्र ने आभार व्यक्त किया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.