बिजनौर, मार्च 9 -- स्योहारा। नगर के बसंतगढ़ मोहल्ले में उस समय अफरातफरी मच गई जब घर के बाहर खड़ी एक वैन में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार बसंतगढ़ निवासी तुलाराम की मारुति वैन उनके घर के बाहर खड़ी थी। अचानक वैन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।मोहल्ले के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए बाल्टियों और पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक वैन काफी हद तक जल चुकी थी।गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.