लखनऊ, फरवरी 13 -- दुबग्गा में मंगलवार रात मछली लदी वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हुई थी जबकि तीन लोग घायल थे। गुरुवार को वैन चालक के भतीजे ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के मैथा कस्बा निवासी नितिन सिंह ने बताया कि पिता पप्पू सिंह,भाई हर्ष, मौसीया संजय सिंह और पप्पू कश्यप के साथ संजय की वैन में मछली लादकर दुबग्गा मछली मंडी आए थे। देर रात मंडी के पास हरदोई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसमे वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक संजय सिंह की मौत हो गई। भाई हर्ष और पीछे पिता पप्पू सिंह और पप्पू कश्यप बैठे थे। सभी लोग वैन में फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.