जमशेदपुर, जनवरी 29 -- बिरसानगर में छह वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में जमशेदपुर स्कूल वाहन सेवा संचालन समिति ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस दौरान शहर में वैसे वैन और ऑटो नहीं चलेंगे जो स्कूली बच्चों को लेकर जाते है। समिति की ओर से बताया गया कि इस घटना में वैन चालक मनु पांडेय को फंसाया गया है। घटना 24 जनवरी की है। मनु स्कूल प्रबंधन ने फोन कर बुलाया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि वे लोग आज बच्ची के स्कूल प्रबंधन से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस वार्तालाप में यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल प्रबंधन और पीड़ित के परिजनों के साथ एक बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसपर सहमति बनने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। उन्होंने यह साफ किया कि शुक्रवार से अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.