वैन खड्ड गिरने से दो घायल
इटावा औरैया, मई 11 -- इकदिल। इटावा-भरथना रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महानेपुरा गांव के पास इंडेन गैस प्लांट के सामने तेज गति से जा रही वैन अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे वैन सड़क किनारे खड्ड में उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन चालक संतोष पुत्र बालकिशुन निवासी गिरधारीपुरा थाना भरथना और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- मेघालय से केरलम जा रही कार फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.