गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा। चिनियां थानांतर्गत बिलैतीखैर गांव में बैंक का कैश लेकर जाने वाले वैन से टक्कर में स्कूटी सवार मेराल थाना क्षेत्र के नेनुआ मोड़ गांव निवासी अजीत कुमार और पलामू जिलांतर्गत पंडवा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव निवासी रुपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी से चिनियां थाना क्षेत्र के रणपुरा गांव स्थित रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिलैतीखैर में ही यह घटना घटित हो गई। उक्त घटना में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.