फरीदाबाद, फरवरी 20 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव गढ़खेड़ा-पन्हेड़ा रोड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय किसान तेजपाल की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक तेजपाल अपने खेत पर साइकिल से पहुंचे थे और खेत किनारे साइकिल को पेड़ के सहारे खड़ा कर बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तेजपाल को करीब 30 से 40 फुट तक घसीटते हुए वैन खेत में जाकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल तेजपाल को तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार वैन चालक की पहचान चंद्रकांत उर्फ संटी निवासी गढ़खेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक ने यह वैन गांव के सरपंच के चाचा से अपनी बहन की गुरुवार रात होने वाली शादी के काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.