कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ मेन बाजार में एक दुकान के बाहर खड़े युवक को तेज रफ्तार ओमनी वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चाचा ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। भौराजपुर क्षेत्र के ग्राम अल्हनापुर निवासी रतन वर्षीय अपने चाचा रघुवीर पुत्र शिवमंगल के साथ भतीजी दिव्या की वरीक्षा करने बाइक से किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर जा रहे थे। जब वह विशुनगढ़ मेन बाजार में पहुंचे, तो वहां एक दुकान से सामान खरीदने लगे, तभी पीछे से आ रही ओमनी वैन ने लापरवाही से रतन के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चाचा रामशरण ने उसे निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर...