वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल
इटावा औरैया, मई 11 -- जसवन्तनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मॉर्डन तहसील के सामने सोमवार को तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान फिरोजाबाद के कठफोरी नगला सिंगमन निवासी 40 वर्षीय रवीना पत्नी संदीप तथा 40 वर्षीय रामनेश पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है। बाइक सवार दोनों लोग किसी काम से कस्बे की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.