इटावा औरैया, मार्च 22 -- बकेवर मार्ग पर कुंवरा गांव के पास वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बकेवर थाना क्षेत्र के भरईपुर गांव निवासी 27 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र दशरथ लाल रविवार दोपहर बाइक से भरथना कस्बे में शटरिंग का काम करने जा रहा था। जैसे ही वह कुंवरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक वैन अचानक गांव की ओर मुड़ गई। अचानक मुड़ने के कारण दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद प्रमोद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद करते हुए घायल को संभाला। घायल को उसी वैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.