वैन और बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, साथी गंभीर
सोनभद्र, मई 31 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर नवटोला गांव के समीप शनिवार रात हुए मैजिक-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सुपाचुंआ गांव निवासी 17 वर्षीय रविंद्र गोंड़ पुत्र रामदास गोंड़ अपने साथी 16 वर्षीय दीपुल पुत्र विजय के साथ शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक से नवटोला गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान एयरटेल टावर के समीप सामने से आ रही एक मैजिक वाहन से बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.