समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने शनिवार को खैरा (कुबौली) एवं मोहम्मदपुर कोआरी से कुल 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में खैरा गांव से 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जितवारपुर (समस्तीपुर) निवासी यदुनंदन सहनी का पुत्र रामचन्द्र सहनी है। यह अपने बेटी के यहां रहकर कार्य करता है। तो दूसरी ओर पुलिस ने मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत से एक बाईक से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है। आरोपित भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को अग्रेतर कारवाई के लिए रविवार को कोर्ट भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.