समस्तीपुर, जुलाई 21 -- पूसा। वैनी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मवि, नारायणपुर खैरी के खेल मैदान से पुलिस ने एक ट्रक, स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से 2688.12 लीटर शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीनों वाहन समेत शराब को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध, पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 300 कार्टन शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब में 750 एमएल की 82 कार्टन, 375 एमएल की 185 कार्टन एवं 180 एमएल का 33 कार्टन शामिल है। इस मामले में कारोबारी को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...