सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश सिंह ने शुक्रवार को चतरा और नगवां गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगवां ब्लाक के वैनी और खलियारी में बोरे के अभाव में खरीद शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। कोटेदारों से शीघ्र ही बोरे लेकर खरीद शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कोरियांव बी-पैक्स पर दो किसानों से तीन सौ कुंतल खरीद हुई पाई गई। मौके पर गुरौटी निवासी आनंद प्रकाश सिंह के लगभग ढाई सौ कुंतल गेंहू की तौल हो रही थी। शिवपुर बी-पैक्स में एक सौ चालीस कुंतल, रामगढ़ बीपैक्स में ढाई सौ कुंतल तथा सोढ़ा बी-पैक्स में 750 कुंतल खरीद पाई गई। आमडीह में एक किसान से 50 कुंतल खरीद पाई गई तथा वैनी और खलियारी में बोरो के अभाव में खरीद प्रारंभ नहीं हो पाई है। एडीसीओ सदर ने निर्देशित किया कि कोटेदारों से खा...