वैना गांव से 15 वर्षीय नाबालिग हुआ गायब
जहानाबाद, मई 14 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़का के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में गायब नाबालिग की मां लालती देवी ने बताया कि उसका बेटा सूरज कुमार बुधवार की सुबह घर से खाना खाकर बाहर गांव में निकला जो शाम तक वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर खोजबीन की जा रही है। सगे संबंधियों के साथ-साथ उसके मित्रों से भी उसके बारे में जानकारी ली गई लेकिन कहीं ऐसा पता नहीं चला। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.