वैना के समीप सीमेंट लदा ट्रक पलटा
जहानाबाद, अप्रैल 23 -- घोसी, निज़ संवाददाता। जहानाबाद बिहार शरीफ एन एच 33 पर गुरुवार के सुबह नौ बजे वैना गांव के समीप एक एक सीमेंट लगा ट्रक के पलट जाने के कारण सड़क पर अफरा तफरी की स्थिति कायम हो गई। इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना था कि सड़क पर ट्रक एकाएक हिचकोले खाते हुए सड़क के बगल में एका एक पलट गया। बाद में ग्रामीणों के मदद से किसी प्रकार चालक को ट्रक से बाहर निकल गया। इस दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद घोसी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.