वैध लाइसेंस, फिटनेस, बीमा और सुरक्षित ड्राइविंग पर जोर
प्रयागराज, अगस्त 22 -- सेंट जोसेफ स्कूल, नैनी में शनिवार को 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0' के तहत यातायात जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के साथ स्कूल बस चालक, कंडक्टर और ट्रांसपोर्ट स्टाफ ने हिस्सा लिया। आरटीओ के पीटीओ मिथिलेश सिंह ने प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा की मौजूदगी में छात्रों और कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पीटीओ मिथिलेश सिंह ने सड़क सुरक्षा के चार 'ई'-इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट और इमरजेंसी सर्विस-की जानकारी दी। उन्होंने जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल को जरूरी बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.