वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़
बागेश्वर, जुलाई 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बैजनाथ पुलिस ने वैध शराब परिवहन पास की आड़ में की जा रही अवैध तस्करी का खुलासा करते हुए 103 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी सीज कर दिया है।पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने बुधवार को मामले का खुलाया किया। उन्होंने बताया कि थाना बैजनाथ पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 1:45 बजे डंगोली-ग्वालदम मार्ग पर चेकिंग पर दी। इस दौरान पिकअप वाहन को रोका। पूछताछ में चालक सुभाष कुमार ने बताया कि वह चंपावत स्थित एफएल-2 से 150 पेटी मैकडॉवेल्स व्हिस्की लेकर निकला था, जिन्हें कंधार स्थित शराब की दुकान में पहुंचाना था। उसने बताया कि रास्ते में 47 पेटी शराब पहले ही उतार दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.