देहरादून, अप्रैल 22 -- रुड़की । क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मोबाइल दुकानदारों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। बुधवार को भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने दुकानदारों से उनके सामने आने वाली समस्याओं और सुझावों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोबाइल दुकानों पर आने-जाने वाले ग्राहकों का सही रिकॉर्ड रखना आवश्यक है। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड या मोबाइल न बेचा जाए। साथ ही चोरी या संदिग्ध मोबाइल की खरीद-फरोख्त से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी। यह भी पढ़ें- ग्राहकों का रिकार्ड जरूर रखें दुकानदार किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे। इस अवसर पर कस्बे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.