वैध कागजों के अभाव में पांच वाहन सीज
गंगापार, जून 11 -- बारा थाना अंतर्गत गन्ने चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह द्वारा बुधवार आधी रात आवश्यक कागजात न होने के कारण पांच वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई है। बताया गया कि जिलेदार जारी टोंस पम्प नहर प्रखण्ड प्रयागराज धीरेन्द्र कुमार द्वारा मोबाइल पर लिखित सूचना दी गई कि गींज नहर पर पांच वाहनों को टोंस पम्प नहर प्रखण्ड प्रयागराज के अधिकारी कर्मचारी द्वारा रुकवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों के वैध कागजात मांगे गए। वाहन चालकों द्वारा मौके पर वाहन से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखाया जा सका जिसके कारण सभी वाहनों को मौके पर आनलाइन सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को चौकी क्षेत्र गन्ने थाना बारा लाकर सुरक्षित खड़ा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.