लखीसराय, मार्च 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन प्रखंड के ईंटोन गांव में सोमवार को वैद्य हरगोविंद मिश्र रंजन के पुण्यतिथि पर पर्यावरण भारती द्वारा एक आम के साथ चार जामून का 4 पौधे लगाया गया।पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शक्ति कुमार महतो ने किया। राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि वृक्ष संसार के मानव के हितैषी हैं। पेड़ स्वयं गर्मी को सहन कर अपनी छाया में बैठे लोगों को शीतलता प्रदान करते हैं। भारत में प्राचीन काल से ही वृक्षों का पूजा किया जाता है। शनिवार को देव वृक्ष पीपल को जल अर्पित किया जाता है। तुलसी के पौधों को आंगन में लगाकर पूजा किया जाता है। बरगद वट-वृक्ष की पूजा वट सावित्री व्रत में किया जाता है। हिमालय को देव और नदियों को माता मानकर वंदन किया जाता है। भारत में प्रकृति की पूजा एवं वंदना करने की परंपरा है। इसलिए विदेशी ...