बोकारो, मार्च 24 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि । चंदनकियारी के टुमकुटांड़ में वैद्य स्व. हराधन महतो की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य रूप से उपस्थित ​विधायक उमाकांत रजक के पुत्र मुकेश कांत ने कहा कि वैद्य स्व हराधन महतो ने प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के प्रति समाज में विश्वास दिलाने का काम किया था। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कई असाध्य रोगियों को नई जीवन दान देने का काम किया। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने वैद्य के योगदान विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनके पुत्र के उसी मार्ग पर चलकर समाज सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मौके पर विश्वनाथ महतो, महाराज महतो, राजा राम शर्मा, राजीव राय, दामोदर महतो, मंटू गोप, भो...