रुडकी, मई 2 -- रुड़की। समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए गए वैद्य टेकबल्लभ को मेन बाजार व्यापार मंडल ने सम्मानित किया। रुड़की टॉकीज चौक के एक होटल में आयोजित समारोह में शहर के प्रमुख व्यापारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार प्रभजोत सिंह ने कहा कि हमारे बीच के व्यापारी वैद्य टेकबल्लभ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर पूरे शहर का मान बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...