वैदिक-सनातन संस्कृति व जनजातीय परंपराओं के समन्वय पर होगा राष्ट्रीय मंथन
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। वैदिक-सनातन संस्कृति और झारखंड की जनजातीय परंपराओं के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय साम्य के विभिन्न पहलुओं पर देशभर के विद्वान मंथन करेंगे। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, रांची में 8 अक्तूबर को- वैदिक सनातन संस्कृति और झारखंड की जनजातीय परंपराएं: समन्वयात्मक स्वरूप, विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षाविद्, संस्कृत और भारतीय संस्कृति के विद्वान व शोधार्थी शामिल होंगे। संगोष्ठी में प्रकृति के प्रति सम्मान, सामुदायिक जीवन, सह-अस्तित्व, लोकमंगल और समस्त जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार भारतीय सनातन चिंतन और झारखंड की जनजातीय परंपराओं में प्रकृति व लोककल्याण के प्रति दृष्टिकोण के कई समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.