फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 18 -- कमालगंज, संवाददाता। आर्य समाज में रविवार को साप्ताहिक वैदिक यज्ञ, भजन एवं सत्संग कार्यक्रम का श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का लाभ प्राप्त किया। आचार्य संदीप आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के चरित्र एवं सस्कारों को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नियमित रूप से यज्ञ एवं सत्संग से जुड़कर वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। सुरेंद्र कटियार, आनंद यादव, आकांक्षा राठौर, सुरभि दीक्षित, रोशन सिंह आदि की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- औषधीय गुणों के संरक्षण का दिया संदेश फोटो 10परिचय- यज्ञ में दी जा रही आहूतियां।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...