कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में साउथ जिमखाना ने सुपीरियर स्प्रिट को पांच विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने स्पार्क क्लब को चार विकेट से हराया। तीसरे मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब को 200 रन से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर मैच में सुपीरियर स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 275 रन बनाए। टीम की ओर से जयप्रकाश गुप्ता ने 81 रन, उत्कर्ष मौर्य ने 45 रन, रितेश सिंह ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्तम पांडे ने दो और अर्पित अवस्थी ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी साउथ जिमखाना ने 34 ओवर में 5 विकेट पर 276 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से राहुल यादव ने 120 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.