बलिया, फरवरी 14 -- रानीगंज। क्षेत्र के करमानपुर में शिव मंदिर का नवनिर्माण और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित विविध धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को वैदिक विधि से सम्पन्न हुआ। इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में पहले भूमिपूजन, देविस्थापन, जलाधिवास, अन्नाधिवास और अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके पहले ग्रामीणों ने झंडा-पताका और गाजे-बाजे और देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ गांव का भ्रमण किया। आयोजक जनार्दन मौर्य पप्पू ने बताया कि मंदिर निर्माण का उद्देश्य आमजनमानस में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है, जिससे सेवा भावना और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले सभी धार्मिक लोगों, द...