अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या संवाददाता। माघ माह के परिवा तिथि को पावन सरयू सलिला के गुप्तारघाट पर जनपद के पौने दो सौ अनाम मृतकों का वैदिक विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया गया। इनमें साधु,संत,भिखारी,बीमार और लाचार तथा अपराध से संबंधित लोगों के शवों की अस्थियां थीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार की सुबह साढ़े दस बजे पंडित रमेश शास्त्री महराज ने वैदिक रीति-नीति के मुताबिक मंत्रोच्चार और क्रिया-कर्म के मुताबिक गुप्तारघाट पर लाये गाये सभी 175 अस्थि कलश का पूजन कराया गया। इसके बाद अभी अस्थि कलशों को पावन सरयू में विसर्जित कर दिया गया। यह सभी अस्थि कलश बीते वर्ष 2025 में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लावारिश मिली लाशों की थी। जिनमें कुछ स्वाभाविक मौत मरे थे तो कुछ हादसे अथवा वारदात का शिकार हुए थे। कार्यक्रम आयोजक महाकाल सेवा संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.