वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में दुनियाभर के विद्वान वैदिक विज्ञान की अनछुई विधाओं से पर्दा उठाएंगे। वैदिक विज्ञान केंद्र में तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 16 से 18 मार्च तक विद्वान वेदों में वर्णित विज्ञान की मीमांसा करेंगे। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वैदिक विज्ञान केंद्र समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय, डॉ. विवेक पाठक और डॉ. धीरज कुमार मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी। प्रो. पांडेय ने बताया कि सम्मेलन में छह देशों के विद्वान विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। इसमें भारत के विभिन्न संस्थानों से 200 प्रतिष्ठित विद्वान, शिक्षाविद और वैज्ञानिक शामिल होंगे। विभिन्न सत्रों में यज्ञ विज्ञान, आयुर्विज्ञान, शब्दतत्व विज्ञान, गणित एवं भुवनकोश विज्ञान, पर्यावरण एवं जीवनदर्शन विज्ञान और विधि एवं प्रबंध विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.