कटिहार, अप्रैल 19 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान प्रांगण में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में लगभग आधा दर्जन जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में वर-वधू के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। गाजे-बाजे और पारंपरिक उत्साह के बीच विवाह समारोह संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को आगंतुकों द्वारा उपहार भी भेंट किए गए।बजरंग दल के सनातन पोद्दार ने बताया कि समाज के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह बिना दहेज के कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाते हैं। स...