मथुरा, अप्रैल 21 -- आर्य समाज धर्मशाला में नवनिर्मित महर्षि दयानंद भवन का भव्य लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन पूजन से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती भारतीय समाज के महान पुनर्जागरण पुरुष थे। उन्होंने कहा कि दयानंद सरस्वती ने अज्ञानता, अंधविश्वास एवं कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागृत किया एवं वेदों की और लौटने का संदेश दिया। उन्होंने भवन के सभागार तथा प्रथम एवं द्वितीय तल पर बने कक्षों का फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश के माध्यम से महर्षि दयानंद ने समाज को सत्य, तर्क एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज द्वारा निर्मित यह भवन महर्षि दयानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार का सशक्त केंद्र बनेगा। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.