घाटशिला, अप्रैल 3 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के काशिदा बजरंग अखाड़ा में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाए। इसे लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई थी। हर कलश मंडप में अलग-अलग यजमानों ने पूजा की। मंदिर परिसर में बड़ा हवन कुंड भी बनाया गया था। सैकड़ों भक्तों ने विधि-विधान से हवन किया। इसके बाद मंदिर में हनुमान प्रतिमा की स्थापना की गई। बनारस से आए थे पुजारीपूजा कराने बनारस के अलावा कई स्थानों से विशेषज्ञ पुजारियों को बुलाया गया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ों भक्त घाटशिला, काशिदा, मऊभंडार, फूलडुंगरी समेत अन्य स्थानों से आए थे। इससे पूर्व चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पहले ...