दरभंगा, मार्च 29 -- मनीगाछी। गत 19 को कलश स्थापन के साथ ही आरंभ वासंती नवरात्र का समापन शनिवार को हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही मां दुर्गा देवी पूजा का विसर्जन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सकरी ब्रह्मपुर, जगदीश सहित अन्य स्थानों में इस अवसर पर भगवती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कलश शोभायात्रा के साथ ही गत 19 मार्च को कलश स्थापन के दिन से आरंभ नवरात्र की अवधि में मां दुर्गा की शैलपुत्री से सिद्धिदात्री के सभी नौ रूपों की पूजा-अर्चना वैदिक पुरोहित के दिशा-निर्देश में की गई। इस अवसर पर भंडारिसम गांव में अवस्थित मां बाणेश्वरी स्थान में बाणेश्वरी महोत्सव का आयोजन भी किया गया। शनिवार को मूर्ति विसर्जन के साथ ही इसका समापन हो गया। मूर्ति विसर्जन के जुलूस में सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ शामिल थे। इस दौरान मनीगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.