भदोही, नवम्बर 30 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के कारीगांव कुशैली में रविवार को मोरवा नदी पुनरोद्धार अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार एवं सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। पौधरोपण करने के साथ ही मोरवा नदी एवं जल संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि नदी केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, कृषि और आजीविका की आधारशिला है। मोरवा नदी का पुनरोद्धार पर्यावरण और ग्रामीण जीवन को नई ऊर्जा देगा। जनभागीदारी से चलने वाला यह अभियान अवश्य सफल होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बताया कि मोरवा नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.